- नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया की दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान मिला सम्मान
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के लाइब्रेरी क्लब को ''''''''एनडीएलआई क्लब ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड फाॅर उत्तर प्रदेश'''''''' से सम्मानित किया गया है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से प्रायोजित और आईआईटी खड्गपुर की ओर से संचालित नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया (एनडीएलआई) मिशन के अंतर्गत यह सम्मान मिला है। एमएमएमयूटी के क्लब को ''''''''बेस्ट परफाॅर्मिंग एनडीएलआई क्लब्स इन द स्टेट ऑफ उत्तर प्रदेश'''''''' सम्मान भी दिया गया है।
आईआईटी बीएचयू में आयोजित एनडीएलआई की दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान एमएमएमयूटी को यह सम्मान प्रदान मिला। विश्वविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष डीएम पांडेय ने बताया कि केंद्रीय पुस्तकालय की ओर से एनडीएलआई क्लब का गठन 2021 में किया गया था। उसके बाद से प्रतिवर्ष क्लब की ओर से ग्लोबल और स्थानीय कार्यक्रम ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाता है। विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. जेपी सैनी बधाई समेत पूरे विश्वविद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं दी हैं।