फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पिकअप चालक की पिटाई कर नकदी छीनी

Tue, 22 Apr 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। सोंहुला रामनगर पुल पर अराजकतत्वों ने पिकअप को रोक चालक की पिटाई कर जेब से पांच सौ रुपये छीनने और चार बोरी गेहूं उतार लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पिकअप मालिक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बसंतपुर गांव के रहने वाले शैलेंद्र सिंह पुत्र आनंद सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि 19 अप्रैल को उनका चालक पिकअप पर 66 बोरी गेहूं लाद कर पीसीएफ गोदाम दिघवा पौटवा जा रहा था। आरोप है कि सुबह करीब 10 बजे के चालक सोंहुला रामनगर पुल पर पहुंचा था।
वहां चार-पांच की संख्या में मौजूद युवकों ने पिकअप को रोककर चालक को तीन-चार थप्पड़ मारकर चार बोरी गेहूं उतार लिया और उसकी जेब से पांच सौ रुपये छीन लिए। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद￿
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें