फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी: अंतिम सेमेस्टर का ऑनलाइन क्विज 29 से, रिजल्ट सात जुलाई तक

Fri, 12 Jun 2020 07:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • 19 को विद्या परिषद व 26 जून को प्रबंध बोर्ड की बैठक में तय होगी अन्य सेमेस्टर के क्विज की तिथि
  • एमएमएमयूटी के प्रोन्नति फार्मूले से अन्य यूनिवर्सिटी सहमत नहीं
विज्ञापन
MMMUT - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के प्रोन्नति फार्मूले से दो अन्य तकनीकी विश्वविद्यालय एकेटीयू लखनऊ और एचबीटीयू कानपुर सहमत नहीं है। लिहाजा अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्या परिषद और प्रबंध बोर्ड की बैठक में इस फार्मूले को मंजूरी दिलाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


पहले अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का रिजल्ट प्रोन्नति देकर सात जुलाई तक निकालने की तैयारी है। 29 जून से चार जुलाई तक 20 अंक के लिए ऑनलाइन क्विज कराए जाएंगे। अन्य सेमेस्टर के क्विज और रिजल्ट की तिथि दूसरे फेज में तय होगी।

दरअसल, जून के पहले सप्ताह में तीनों तकनीकी विश्वविद्यालय से प्रमुख सचिव ने एक सहमति बनाकर परिणाम घोषित कराने का सुझाव दिया। एमएमएमयूटी के कुलपति ने केंद्र सरकार के 15 अगस्त तक कॉलेज न खोलने की बात कहकर प्रोन्नति फार्मूले को रखा लेकिन एकेटीयू और एचबीटीयू ने इसे मानने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

ऐसे दिए जाएंगे प्रोन्नति के लिए अंक

कुलपति प्रो. एसएन सिंह ने बताया कि हमने प्रोन्नति फार्मूूले का मामला मुख्यमंत्री और शासन के संज्ञान में लाया है। अब नियमानुसार इसे बोर्ड की मंजूरी लेना जरूरी है। पहले अंतिम सेमेस्टर का परिणाम घोषित करेंगे। इसके बाद दूसरे चरण में अन्य सेमेस्टर के क्विज की तिथि तय होगी।

प्रत्येक सेमेस्टर 100 अंक का है। 50 अंक सेमेस्टर की परीक्षा और 50 अंक आंतरिक मूल्यांकन पर निर्भर है। आंतरिक मूल्यांकन में 50 अंक का निर्धारण पहले ही क्विज और एसाइनमेंट के आधार पर हो चुका है। अब सेमेस्टर की परीक्षा नहीं होगी।

इसलिए इसमें 30 अंक का निर्धारण पिछले सेमेस्टर के अंक या शेष सभी सेमेस्टर के औसत अंक जो भी ज्यादा हो, उसके आधार पर दिया जाएगा। शेष 20 अंक के लिए ऑनलाइन क्विज होंगे। क्विज में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे व इसके लिए 20 मिनट दिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें