फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां पढ़ें टॉपरों के नाम

Wed, 02 Sep 2020 12:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बीटेक, बीबीए, एमबीए, एमसीए एमटेक में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। बीटेक में नीतीश मौर्या टॉपर बने हैं, जबकि बीबीए में भारत गुप्ता, एमबीए में प्रशांत श्रीवास्तव, एमसीए में शुभंकर ने टॉप किया है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडेय ने ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम की घोषणा की। कुलपति ने बताया कि प्रवेश के लिए काउंसलिंग की तिथि शीघ्र ही घोषित कर दी जाएगी। परीक्षा परिणाम को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। विद्यार्थी अपने लॉगिन और पासवर्ड का इस्तेमाल कर रिजल्ट देख सकते हैं।
 
ऑनलाइन होगी प्रमाणपत्रों की जांच
कुलपति ने बताया कि इस बार प्रवेश में प्रमाण पत्रों की जांच ऑनलाइन की जाएगी।

विज्ञापन

13 शहरों में हुई थी परीक्षा

8 अगस्त को विश्वविद्यालय ने प्रदेश के 13 शहरों में प्रवेश परीक्षा कराई थी। जिसमें 7 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कुल 18487 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस वर्ष देवरिया, कुशीनगर और अयोध्या में नए केंद्र बने थे।
 
10 प्रतिशत प्रवेश जेईई से
कुलपति ने बताया कि बीटेक प्रथम वर्ष में एमएमयूटी की मेरिट सूची से 90% सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा जबकि 10% प्रवेश जेईई के माध्यम से लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया में आरक्षण संबंधित नियमों का शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें