फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी: प्रमोट नहीं होंगे किसी भी सेमेस्टर के विद्यार्थी, ऑनलाइन देनी होगी परीक्षा

Sat, 26 Jun 2021 09:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

दो घंटे की परीक्षा में देने होंगे बहुविकल्पीय प्रश्नों के जवाब। एमएमएमयूटी ने 15 जुलाई से परीक्षा कराने का लिया निर्णय।
 
विज्ञापन
एमएमएमयूटी गोरखपुर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमएमएमयूटी) में किसी भी सेमेस्टर के विद्यार्थी को प्रमोट नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। पहले चरण की परीक्षा की समय-सारिणी भी घोषित कर दी गई है। 15 जुलाई से शुरू होगा और सभी परीक्षाएं 22 जुलाई तक सम्पन्न करा ली जाएंगी। अगस्त के अंतिम सप्ताह में परीक्षाफल घोषित किया जाएगा।  
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रण प्रो. एएन तिवारी ने बताया कि परीक्षा का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। सभी विषय की परीक्षाएं दो घंटे की होंगी। प्रश्नपत्र में सभी सवाल बहुविकल्पीय होंगे। तय समय में विद्यार्थियों को सभी सवाल हल करने होंगे। ठीक दो घंटे बाद वह प्रश्नपत्र आटो लॉक हो जाएगा। निर्धारित समय से पहले अपना पेपर हल करने वाले विद्यार्थी अपने प्रश्नपत्र को पहले भी लॉक कर सकते हैं। 

परीक्षा के लिए सभी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से लिंक भेजा जाएगा। तय समय पर विद्यार्थियों को उस लिंक से जुड़कर परीक्षा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। परीक्षा की शुरुआत सम सेमेस्टर की परीक्षाओं से होगी। विषम सेमेस्टर की परीक्षा कोविड संक्रमण से पहले ही सम्पन्न कर ली गई थी।
विज्ञापन

 
लिखित होगी मौखिक परीक्षाएं
कोविड को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी आंतरिक मौखिक परीक्षाओं के बदले आनलाइन लिखित परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। इस परीक्षा में प्रैक्टिकल से जुड़े बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। वाह्य परीक्षकों के साथ होने वाली मौखिक परीक्षा आनलाइन होगी।

एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि अगली कक्षाओं में प्रवेश के लिए सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। कोविड के चलते विद्यार्थियों को घर से ही परीक्षा देने की सहूलियत दी गई है। परीक्षा की शुचिता के प्रति पूरी सतर्कता बरती जाएगी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें