फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी: 10 स्टार्टअप शुरू करेगा स्किल एंड इंटरप्रेन्योरशिप डेवलेपमेंट सेल

Fri, 12 Nov 2021 02:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

विश्वविद्यालय प्रशासन स्टार्टअप को विकसित करने में इंटरप्रेन्योरशिप डेवलेपमेंट इंस्टीट्यूट आफ इंडिया, अहमदाबाद से करार करने जा रहा है।
विज्ञापन
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) ने स्किल और इंटरप्रेन्योरशिप सेल का गठन किया है। 10 स्टार्टअप से सेल को शुरू करने की योजना है। इसके लिए स्टार्टअप के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन स्टार्टअप को विकसित करने में इंटरप्रेन्योरशिप डेवलेपमेंट इंस्टीट्यूट आफ इंडिया, अहमदाबाद से करार करने जा रहा है। यह संस्था विद्यार्थियों को स्टार्टअप विकसित करने में तो मदद करेगी ही, साथ में उन्हें सफल उद्यमी बनाने का टिप्स भी देगी। इसकी अनुमति के लिए कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने राजभवन को पत्र लिखा है।
 
सूची में शामिल हैं स्पेस से लेकर एआई तक के स्टार्टअप
प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की सूची में स्किल और इंटरप्रेन्योरशिप सेल के माध्यम से स्पेस टेक्नालाजी से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) तक के स्टार्टअप शामिल हैं। एब्योम स्पेस टेक एंड डिफेंस प्राइवेट लिमिटेड नाम के स्टार्टअप के तहत अंतरिक्ष से जुड़ी उद्यमिता पर कार्य किया जाएगा। फोप्पल ड्रोन टेक प्राइवेट लिमिटेट स्टार्टअप में विद्यार्थी बाजार की मांग के मुताबिक ड्रोन तैयार करेंगे। कोडब्यूज्ड आर्गेनाइनेशन प्राइवेट लिमिटेड स्टार्टअप आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित उत्पाद तैयार करेगा। एलाइटेरेट नाम का स्टार्टअप एजुकेशन डेस्टिनेशन पर कार्य करेगा। शंकर फाइबरटेक फाइबर के अत्याधुनिक उत्पाद तैयार करेगा।
विज्ञापन

 
एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार एमएमएमयूटी का कौशल और उद्यमिता विकास पर जोर है। इसे ध्यान में रखकर ही स्किल और इंटरप्रेन्योर सेल का गठन किया गया है। सेल को फिलहाल 10 स्टार्टअप से शुरू किया जा रहा है। योजना को सफल बनाने के लिए गुजरात में इंटरप्रेन्योर के विकास में अद्वितीय योगदान करने वाले संस्थान इंटरप्रेन्योरशिप डेवलेपमेंट इंस्टीट्यूट आफ इंडिया से अनुबंध कराने की तैयारी है। इसके लिए राजभवन से समय मांगा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें