फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: 11 फरवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, आठ तक दुरुस्त की जाएंगी कमियां

Wed, 02 Feb 2022 02:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचक क्षेत्र से एमएलसी चुनने के लिए क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, नगर निगम एवं नगर पंचायतों के निर्वाचित वार्ड सदस्य मतदाता होंगे।
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर-महराजगंज स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र यानी एमएलसी चुनाव के मद्देनजर आठ फरवरी तक मतदाता सूची दुरुस्त की जाएगी। 11 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। वर्तमान एमएलसी का कार्यकाल सात मार्च को समाप्त हो जाएगा और उसी दिन नए सदस्य के चुनाव के लिए मतदान की तिथि भी तय है।
विज्ञापन


 जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा एमएलसी निर्वाचन के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। आठ फरवरी तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इसी दौरान उनका निस्तारण भी होगा।  रिटर्निंग ऑफिसर विजय किरन आनंद ने बताया कि 10 फरवरी से 17 फरवरी तक कलेक्ट्रेट स्थित नगर मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में नामांकन  होगा और सात मार्च को मतदान होगा। 12 को मतों की गिनती होगी और 15 मार्च तक निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आयोग के निर्देशों के अनुसार निर्धारित समय सारिणी के भीतर मतदाता सूची को तैयार कर लिया जाए।

ये होंगे मतदाता
स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचक क्षेत्र से एमएलसी चुनने के लिए क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, नगर निगम एवं नगर पंचायतों के निर्वाचित वार्ड सदस्य मतदाता होंगे। सभी ब्लॉकों पर, नगर निगम एवं नगर पंचायतों में एक-एक बूथ बनाया जाएगा। मतदाता, मतपत्रों के जरिए मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें