फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLC Election: नौ दिसंबर तक वोटर बनने का एक और मौका, ऐसे करें आवेदन

Thu, 24 Nov 2022 02:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एक अक्तूबर 2022 से नए सिरे से तैयार की जा रही मतदाता सूची के लिए निर्वाचन क्षेत्र के सभी 17 जिलों से वोटर बनने के लिए कुल दो लाख 20 हजार 915 आवेदन आए थे। इनमें से 1 लाख 98 हजार 611 आवेदनों को स्वीकृति मिली थी।
विज्ञापन
चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक (एमएलसी) निर्वाचन क्षेत्र से मतदाता बनने के लिए एक और मौका है। बुधवार को मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन के साथ मतदाता बनाने का काम फिर शुरू हो गया। नौ दिसंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। 30 दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

विज्ञापन


एक अक्तूबर 2022 से नए सिरे से तैयार की जा रही मतदाता सूची के लिए निर्वाचन क्षेत्र के सभी 17 जिलों से वोटर बनने के लिए कुल दो लाख 20 हजार 915 आवेदन आए थे। इनमें से 1 लाख 98 हजार 611 आवेदनों को स्वीकृति मिली थी।  3,339 आवेदन पत्र अस्वीकृत कर दिए गए थे। गोरखपुर में सर्वाधिक 44,260 लोगों ने वोटर बनने के लिए आवेदन किया था जिसमें से 43,853 आवेदन स्वीकृत हुए थे।

कुल स्वीकृत आवेदनों में से पुरुषों के आवेदनों की संख्या एक लाख 39 हजार 236 है जबकि महिलाओं के आवेदनों की संख्या 72, 234 है। वोटर बनने के लिए सबसे ज्यादा जागरूकता भी गोरखपुर की ही महिलाओं ने दिखाई । यहां 44,260 आवेदनों में से 28,431 पुरुष और 15,422 महिला वोटरों के आवेदन पत्र स्वीकृत हुए हैं। यहां कुल 407 आवेदनपत्र अस्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

   
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के तहत पांच मंडल गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, फैजाबाद और देवीपाटन मंडल के 17 जिलों के स्नातक वोटर मतदान कर सकेंगे। एक नवंबर 2022 से तीन साल पूर्व स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले ही मतदाता बन सकेंगे। आवेदन भरकर संबंधित तहसील कार्यालय में जमा करना होगा।

 

विज्ञापन

जिला कुल आवेदन  स्वीकृत अस्वीकृत
गोरखपुर 44,260  43,853 407
महराजगंज 14,179  14,179 00
देवरिया 17,446 17,446 00
कुशीनगर 12,328  12,313  15
गोंडा  6,195  5,837  358
बहराइच  6,849 6,849 00
श्रावस्ती  2,190  2,173 17
बलरामपुर 3,315 3,256 59
अयोध्या 13,182  11,522 1,660
अंबेडकरनगर 12,200 12,200 00
अमेठी 6,618 6,273 345
सुलतानपुर 12,859 12,859 00
बस्ती 14,570  14,539  31
संतकबीरनगर 6,855 6,842 13
सिद्धार्थनगर 3,663 3,663 00
आजमगढ़ 26,868  26,706 162
मऊ 17,338 10,960  240
कुल 2,20,915 1,98,611 3,339

मतदाता बनने की प्रक्रिया
सहायक निर्वाचन अधिकारी जेएन मौर्य ने बताया कि फार्म भरकर तहसील या जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करना होगा। उसके साथ स्नातक की मार्कशीट, आधार कार्ड की छाया प्रति व फोटो लगानी होगी। नौ दिसंबर तक ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें