फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी: फोरमैन इंस्ट्रक्ट्रर की नियुक्ति में गड़बड़ी, कुलपति ने तलब की रिपोर्ट

Mon, 02 Aug 2021 02:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित करके तलब की रिपोर्ट। नियमानुसार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से होनी चाहिए थी नियुक्ति। 
 
विज्ञापन
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के फोरमैन इंस्ट्रक्ट्रर की नियुक्ति में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जो नियुक्ति अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से होनी चाहिए थी, उसे ग्रेड पे बदलकर सीधे कर दिया गया। अब कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित करके तीन दिन में रिपोर्ट तलब की है। 
विज्ञापन


मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बनने के बाद शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारियों के 37 पद सृजित किए गए। साफ किया गया कि फोरमैन इंस्ट्रक्ट्रर की नियुक्ति ग्रेड पे 4200 रुपये में होगी लेकिन इसका अनुपालन नहीं किया गया। 

2017 में नियुक्ति का जो मानक तय किया गया, उसमें फोरमैन इंस्ट्रक्ट्रर का ग्रेड पे बढ़ाकर 4600 रुपये कर दिया गया। ऐसा करने से नियुक्ति का अधिकार विश्वविद्यालय प्रशासन को मिल गया। यही नहीं, फोरमैन इंस्ट्रक्ट्रर की नियुक्ति फरवरी 2019 में ही सातवां वेतन देने की भी मंजूरी भी दे दी गई।
विज्ञापन


ग्रेड पे बदलकर किया खेल
ग्रेड पे 4200 रुपये की नियुक्ति अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से होती है। अगर आयोग से नियुक्ति होती तो मन मुताबिक तैनाती नहीं दी जा सकती थी। लिहाजा, ग्रेड पे बदलकर 4600 रुपये कर दिया गया। इस ग्रेड पे पर नियुक्ति का अधिकार विश्वविद्यालय प्रशासन को मिल जाता है। फोरमैन इंस्ट्रक्ट्रर की नियुक्ति प्रक्रिया 2018 में पूरी हुई और 2019 में कार्यभार ग्रहण कराया था।
Trending Videos
विज्ञापन

मानक दरकिनार करके दी नियुक्ति

एक जनवरी 2016 को शिक्षकों के 21 व अधिकारी- कर्मचारियों के 16 पदों का सृजन हुआ था। प्राविधिक शिक्षा के विशेष सचिव शिवाकांत द्विवेदी ने अलग-अलग पदों के वेतनमान व ग्रेड पे का निर्धारण किया था। इसे दरकिनार करके फोरमैन इंस्ट्रक्ट्रर की नियुक्ति कर दी गई है। 

एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि फोरमैन इंस्ट्रक्ट्रर की नियुक्ति 2018 में हुई थी। मामले की जांच के लिए पैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित की है। जल्द ही रिपोर्ट आएगी, फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शासन से निर्धारित मानक
पद:
फोरमैन इंस्ट्रक्ट्रर 
वेतन बैंड: 2: 9300-34800
ग्रेड पे: 420

प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय प्रशासन ने नियुक्ति की 
पद:
फोरमैन इंस्ट्रक्ट्रर 
वेतन बैंड: 7: 9300-34800
ग्रेड पे: 4600

मैट्रिक्स के हिसाब से 16 फरवरी 2019 को 44,900 वेतन निर्धारित किया गया है। 16 फरवरी की ही ज्वानिंग दिखाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें