फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: दो दिन से लापता शख्स का कुएं में मिला शव, ग्रामीणों ने हत्या की आशंका पर किया हंगामा

Sun, 22 Nov 2020 12:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लार थाना क्षेत्र के मटियरा जगदीश गांव से दो दिन से गायब शख्स का शव रविवार की सुबह गांव स्थित कुएं में मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और शव पुलिस को कब्जे में लेने से रोक दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मऊ जनपद के कोपागंज निवासी आलम शाह क्षेत्र के मटियरा जगदीश में नेवासा पर रहते थे। छठ के दिन 20 नवंबर को आलम शाह अचानक गायब हो गए, काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला।

इसी बीच रविवार की सुबह गांव में स्थित एक कूएं में ग्रामीणों ने एक शव देखा तो गांव में खलबली मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। वहीं किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। जानकारी होने पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि आलम की हत्या कर शव को कूएं में फेंक दिया गया। इसके बाद ग्राम प्रधान सीमा यादव के नेतृत्व में ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस को शव कब्जे में लेने से रोक दिया। वहीं पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी रही। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने शव को कब्जे में नहीं लिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें