फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: डायल 112 में लगा मोबाइल डाटा टर्मिनल गुम, पुलिस महकमे में हड़कंप

Mon, 14 Sep 2020 10:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर डायल 112 के पीआरवी स्टाफ की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पीआरवी में इस्तेमाल होने वाला मोबाइल डाटा टर्मिनल (एमडीटी) गुम हो गया है। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप है क्योंकि इसका गलत इस्तेमाल भी कोई कर सकता है।

विज्ञापन


डायल 112 सेवा के प्रभारी निरीक्षक ने शाहपुर थाने में पीआरवी कमांडर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। डायल 112 के पीआरवी नंबर 3881 की गाड़ी शाहपुर क्षेत्र में चलती है। इसपर छह सितंबर की रात सिपाही अखिलेश सिंह और होमगार्ड रामनिवास तिवारी की ड्यूटी लगी थी। एमडीटी को सिपाही ने अपनी जेब में रखा था। इसी दौरान एमडीटी कहीं गुम हो गई। एमडीटी गायब होने पर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

दोनों सिपाहियों ने काफी तलाश किया लेकिन एमडीटी नहीं मिलने पर शाहपुर थाने में इसकी सूचना दिए। हफ्ते भर खोजबीन की गई। रविवार को एमडीटी न मिलने पर डायल 112 सेवा के निरीक्षक सत्यनारायण यादव ने पीआरवी के कमांडर सिपाही के खिलाफ लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक शाहपुर सुधीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें