फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के हैंडल में पिस्टल लगाकर दिखा रहे थे दबंगई, पुलिस ने एक को दबोचा

Wed, 16 Dec 2020 11:19 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के कैंट इलाके के मोहद्दीपुर में बीच सड़क पर फिल्मी अंदाज में बाइक के हैंडल में पिस्टल लगाकर दबंगई दिखा रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर उसे जेल भिजवा दिया।

विज्ञापन


कैंट इंस्पेक्टर अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि रविवार रात पुलिस गश्त कर रही थी। तभी तीन युवक फिल्मी अंदाज में सड़क पर अपनी बाइक घुमाते मिले। पुलिस ने उन्हें दौड़ाया तो दो युवक फरार हो गए। एक युवक बाइक के साथ पकड़ा गया। उसे थाने लाया गया। जांच में उसकी बाइक के हैंडल में तार के बीच एक पिस्टल बंधा मिला।

पूछताछ में युवक की पहचान मोहद्दीपुर के जगदंबा गली निवासी अमरनाथ यादव के रूप में हुई। युवक ने बताया कि पिस्टल का लाइसेंस उसके पास नहीं है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। वहीं, युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर 32 बोर का पिस्टल व कारतूस बरामद कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े जाने के बाद से ही युवक को छोड़ने के लिए कई लोगों की पैरवी का फोन आने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें