फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में चालक को बदमाशों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 24 Jan 2023 12:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

तिवारीपुर इलाके के घोषीपुर के रहने वाले वाले शहाबुद्दीन कुरैशी का बेटा रियाज कुरैशी (25) पिकअप का ड्राइवर है। सोमवार की शाम वह बाइक से कहीं जा रहा था। इस बीच जाफर बाजार में उसे बदमाशों ने घेरकर गोली मार दी। गोली लगने से रियाज वहीं गिर गया।
विज्ञापन
घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के जाफरा बाजार में सोमवार देर शाम बदमाशों ने एक ड्राइवर को गोली मार दी। घायल ने खुद ही फोन कर भाई को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर इलाके के घोषीपुर के रहने वाले वाले शहाबुद्दीन कुरैशी का बेटा रियाज कुरैशी (25) पिकअप का ड्राइवर है। सोमवार की शाम वह बाइक से कहीं जा रहा था। इस बीच जाफर बाजार में उसे बदमाशों ने घेरकर गोली मार दी। गोली लगने से रियाज वहीं गिर गया।

उसने तत्काल फोन कर अपने भाई को इसकी सूचना दी। सूचना पाते ही परिवार और पुलिस के लोग मौके पर पहुंच गए। घायल को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल भेजा। हालांकि, घायल के भाई मेराज अली ने किसी से कोई पुरानी दुश्मनी होने की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन


मेराज का कहना है, उनके भाई ड्राइवर हैं। किसी से उनका कभी कोई विवाद नहीं हुआ। किसने और क्यों उन्हें गोली मारी है, कुछ पता नहीं है। पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। जबकि, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें