फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 10,197 लोगों ने मानव श्रृंखला बना जगाई सड़क सुरक्षा की अलख

सार

मुख्य अतिथि एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और जागरूक किया। सड़क सुरक्षा माह और सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह नौ बजे से ही लोगों का नया सवेरा पर जुटने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था।
विज्ञापन
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की ओर से सोमवार को रामगढ़ताल स्थित नया सवेरा से लेकर पैडलेगंज पुलिस चौकी तक मानव श्रृंखला बनाकर यातायात नियमों के प्रति अलख जगाई गई।
विज्ञापन


इस दौरान विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड के साथ अन्य विभागों के 10,197 लोगों ने यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लेने के साथ शहरवासियों को भी संकल्प दिलाया।

मुख्य अतिथि एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और जागरूक किया। सड़क सुरक्षा माह और सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह नौ बजे से ही लोगों का नया सवेरा पर जुटने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सेंट्रल एकेडमी गोरखपुर, राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय जंगल कौड़िया, वीर बहादुर सिंह राजकीय महाविद्यालय कैंपियरगंज, डीएवी इंटर कॉलेज, सेंट एंड्रयूज कॉलेज, महाराणा प्रताप महाविद्यालय जंगल धूसड़, गोरखपुर विश्वविद्यालय और अन्य महाविद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर नेहा, अपर जिलाधिकारी (नगर) विनीत सिंह, पुलिस अधीक्षक (यातायात) डॉ. एमपी सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी अनीता सिंह, जीडीए सचिव, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज, रोड सेफ्टी पार्क लखनऊ के सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें