फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बाइक सवार बदमाशों ने डॉक्टर के पिता से 4.50 लाख लूटे, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 13 Jun 2021 09:02 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

कैंट इलाके में घटना के बाद दौड़ी पुलिस, पैथोलॉजी से रुपये लेकर पैदर ही जा रहे थे घर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कैंट इलाके के बेतियाहाता में शनिवार की रात पैथोलॉजी संचालक के पिता को पिस्टल सटाकर बाइक सवार बदमाशों ने 4.50 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। घर पहुंचने के बाद पीड़ित ने घरवालों को सूचना दी, इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। वीआईपी इलाके में लूट की सूचना पाते ही कैंट पुलिस दौड़ पड़ी। पुलिस घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश में जुटी है। पुलिस आसपास में लगे सीसी टीवी कैमरों को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कैंट इलाके के बेतियाहाता निवासी डॉ. अमित गोयल का चौराहे पर लाइफ पैथोलॉजी नाम से सेंटर है। डॉक्टर के पिता विजय गोयल शनिवार की रात में 8.45 बजे विजय गोयल पैथोलॉजी से 4.50 लाख रुपये बैग में लेकर पैदल ही घर जाने के लिए निकले। 

घर से 100 मीटर पहले बाइक सवार तीन युवकों ने रोका और फिर एक बदमाश ने पिस्टल सटा दिया। पिस्टल होने की वजह से वह कुछ बोले नहीं और बदमाश हाथ से रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


घर पहुंचने पर विजय ने घटना की जानकारी स्वजन के साथ ही लखनऊ जा रहे डॉ. अमित गोयल को दी। लूट की खबर मिलते ही डॉ. अमित गोयल घर लौट आए। पिता के साथ कैंट थाने पहुंच कर घटना की जानकारी दी। 

4.50 लाख रुपये की लूट होने की खबर मिलते ही कैंट थानेदार के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि पैथोलॉजी संचालक के पिता ने घटना की जानकारी देर से दी है। छानबीन चल रही है, लाइफ पैथोलॉजी के साथ ही बेतियाहाता में लगे सीसी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें