फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: तालाब में जहर डालने के विरोध में पुलिस चौकी पर प्रदर्शन, महिलाओं ने की जांच कर कार्रवाई की मांग

Sat, 12 Jun 2021 09:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने तीन ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रही महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के कुसुम्हारखुर्द गांव के पास स्थित तालाब में जहर डालने के विरोध में गांव की महिलाओं ने शनिवार को घघसरा पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया। एसएसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर भी ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने बताया कि घघसरा निवासी एक शख्स ताल में मछली पालन करते हैं। शुक्रवार को उन्होंने तालाब में जहर डाल दिया। जिसका दर्जनों खाली डिब्बा भी बरामद हुआ है। 

आसपास के करीब आधा दर्जन गांवों के पशुपालक अपने पशुओं को चराने व नहलाने ताल पर लाते हैं। पशु तालाब में पानी भी पीते हैं। ऐसी स्थिति में अगर पशुओं को कुछ हुआ तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। 
विज्ञापन


महिलाओं ने कहा कि शुक्रवार को हम लोगों ने विरोध किया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उलटे पुलिस ने तीन ग्रामीणों को ही हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन करने वालों में लालमती, मीना देवी, रीना देवी, सीमा, राधा, कैलाशी, सुमन देवी, राजमति, उर्मिला, राधिका, मंजू देवी, सीमा देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें