फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: जेल से बाहर आए बदमाश फिर किए अपराध तो जमानतदार जाएंगे जेल, पुलिस ने चेताया

Mon, 21 Feb 2022 12:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पुलिस ने 285 गैंग के 1177 बदमाशों के जमानतदारों को चेताया, गोरखपुर जिले के सभी थानों पर बदमाश और जमानतदारों को बुलाकर पुलिस ने कानून की बारीकियां समझाई।
विज्ञापन
बदमाशों की जमानत लेने वालों को पुलिस ने थाने बुलाकर चेताया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमानत पर जेल से छूटे बदमाशों के दोबारा अपराध करने पर जमानतदार भी जेल भेजे जाएंगे। यह बात पुलिस ने बदमाशों और उनके जमानतदारों को थाने बुलाकर समझा दिया है। रविवार को एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के आदेश पर सभी थानों में अभियान के तहत बदमाश और जमानतदार को बुलाकर पुलिस ने कानून की बारीकी समझाई।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, जिले में 285 गैंग के 1177 बदमाशों के जमानतदार थाने बुलाए गए थे। पुलिस ने बदमाशों को भी बुलाया और उनका सत्यापन भी किया। पुलिस ने जमानतदारों का सत्यापन करते हुए उन्हें आगाह किया कि उनके द्वारा जमानत लिए गए अपराधियों ने भविष्य में कोई अपराध किया तो कानूनी कार्रवाई होगी। जमानतदारों के सत्यापन अभियान चलाए जाने से कुछ कुख्यात अपराधियों के जमानतदार जमानत वापस लेने के लिए न्यायालय में पहुंचने लगे हैं। जमानत वापस लेते ही अपराधियों को फिर जेल जाना होगा।

इन थानों के इतने गैंगस्टर के जमानतदार बुलाए गए

कोतवाली के 45, राजघाट के 42, तिवारीपुर के 27, कैंट के 114, खोराबार के 124, रामगढ़ताल में 20, गोरखनाथ 27, शाहपुर में 93, कैंपियरगंज में 27, पीपीगंज में 8, सहजनवां में 26, चिलुआताल में 20, गीडा में 28, चौरीचौरा में 35, झंगहा में 80, पिपराइच में 41, गुलरिहा में 54, बांसगांव में 56, गगहा में 73, बेलीपार में 51, गोला में 52, बड़हलगंज में 56, उरुवा में 6, बेलघाट में 19, खजनी में 35, सिकरीगंज में 13 व हरपुर बुदहट में 5 बदमाशों और उनके जमानतदारों को थाने बुलाकर पुलिस ने चेताया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें