फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: 12 साल की किशोरी के अपहरण का केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 21 Feb 2022 12:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार दुबे ने बताया कि अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा बालिका के मिलने के बाद डॉक्टरी परीक्षण के आधार पर बढ़ायई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के एक गांव से 12 वर्षीय बालिका के लापता होने के मामले में रविवार को पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि बालिका से दुष्कर्म हुआ था और वह गर्भवती हो गई।

विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर आरोपी के घरवाले ताला बंद कर फरार हो गए। इसी बीच बालिका भी लापता हो गई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बहला-फुसला कर अपहरण की धारा में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बालिका के गांव का ही एक युवक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में जमानत पर बाहर है। बालिका को अकेला पाकर उसने दुष्कर्म किया। डर की वजह से बालिका ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। गर्भवती होने पर मां ने कड़ाई से पूछताछ की तो बालिका ने दुष्कर्म की जानकारी दे दी।
विज्ञापन


इसके बाद भी घरवालों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। पुलिस अब भी यही मान रही है कि बालिका मिलने के बाद ही हकीकत सामने आ पाएगी। रविवार को पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी बालिका को गांव का ही युवक लेकर लापता हो गया है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार दुबे ने बताया कि अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा बालिका के मिलने के बाद डॉक्टरी परीक्षण के आधार पर बढ़ायई जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें