फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कार सवार भाइयों का बदमाशों ने सिर फोड़ा, गोली मारने की दी धमकी

Thu, 02 Mar 2023 12:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)।

सार

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। घटनास्थल के आसपास लगे त्रिनेत्र कैमरों से निकाले गए साक्ष्य के आधार पर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के रामनगर चौराहे के समीप मंगलवार रात लगभग 11 बजे बरात से लौट रहे कार सवार भाइयों को बदमाशों ने रोक लिया। उन्होंने दोनों भाइयों पर हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी, पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जैनपुर के अकटहवा निवासी बलराम साहनी के पुत्र निलेश व आर्या साहनी अपने चचेरे भाई उमेश साहनी की कार से श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बेलराई में बरात में शामिल होकर मंगलवार को घर लौट रहे थे।

पीड़ितों ने बताया कि भटहट कस्बे के आगे बांसस्थान रोड पर बड़हरियां में जलसा चल रहा था। सड़क पर भीड़ में वहां कुछ युवक हॉकी-डंडा लेकर खड़े थे। कार भीड़ से निकाल कर रामनगर चौराहे से आगे पहुंचे थे, तभी पीछे से पांच-छह बाइक से दस से बारह युवकों ने रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन


कार का फाटक खोलते ही हॉकी-डंडे और लोहे के रॉड से हमला कर दिया। इसमें निलेश और आर्या का सिर फटने के साथ ही शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। चचेरा भाई उमेश साहनी भी घायल है। पीड़ितों के मुताबिक, हमलावर बार-बार पिस्टल से गोली मारने की धमकी भी दे रहे थे।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। घटनास्थल के आसपास लगे त्रिनेत्र कैमरों से निकाले गए साक्ष्य के आधार पर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें