फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: रास्ते को लेकर हुआ विवाद, दबंगों ने पुजारी सहित पूरे परिवार की कर दी पिटाई

Tue, 19 May 2020 04:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के धुवांटीकर में सोमवार की शाम को रास्ते के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने पुजारी सहित पूरे कुनबे की पिटाई कर दी। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए जिन्हें रामकोला सीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया।

विज्ञापन


धुवांटीकर गांव निवासी बद्री विशाल मिश्रा के घर जाने वाली सड़क को लेकर अगल-बगल के लोगों से विवाद चल रहा है। सोमवार की शाम को मंदिर पर पूजा करने गए पुजारी बद्री विशाल को गांव के कुछ लोगों ने पीट दिया।

बीच बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल बद्री विशाल व पत्नी सीमा देवी तथा बेटी सलोनी व प्रीति तथा बेटा विकास का इलाज रामकोला सीएचसी में हुआ। इस संबंध में एसओ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि अभी तहरीर नहीं आई है, तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें