फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में गंदगी देख भड़के प्रभारी मंत्री, सफाई का ठेका किया निरस्त

Wed, 24 Jan 2024 04:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नगर आयुक्त ने दूसरे चौक-चौराहे के सुंदरीकरण को लेकर अनुबंध करने वाली संस्थाओं को चेताया कि अपने दायित्व को लेकर सजग रहें और चौक-चौराहों पर साफ-सफाई और सुंदरीकरण के कार्यों का ध्यान रखें। अगर कहीं भी गंदगी पाई गई तो उस फर्म के अनुबंध को भी रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी क अवलोकन करते प्रभारी मंत्री - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के वित्त और जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को पैडलेगंज चौराहे का निरीक्षण किया। चौराहे पर गंदगी देख प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जताई और संबंधित फर्म के अनुबंध को निरस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंत्री के निर्देश के बाद नगर निगम ने स्प्लाइस लेमिनेट्स प्राइवेट लिमिटेड गीडा का अनुबंध तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के साथ ही फर्म की ओर से जमा कराई गई 50 हजार रुपये की धनराशि भी जब्त कर ली।

प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना मंगलवार को जिले में शुरू हो रही 15 दिवसीय मंडलस्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आए थे। उद्घाटन समारोह के बाद लौटते समय उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर पैडलेगंज स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।चौक पर गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन


दूसरे फर्माें को भी दी गई चेतावनी
अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि प्रभारी मंत्री की नाराजगी को देखते हुए नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर स्प्लाइस लेमिनेट्स प्राइवेट लिमिटेड गीडा का अनुबंध तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। फर्म की ओर से पूर्व में जमा कराई गई 50 हजार रुपये की धनराशि भी जब्त कर ली गई है।

नगर आयुक्त ने दूसरे चौक-चौराहे के सुंदरीकरण को लेकर अनुबंध करने वाली संस्थाओं को चेताया कि अपने दायित्व को लेकर सजग रहें और चौक-चौराहों पर साफ-सफाई और सुंदरीकरण के कार्यों का ध्यान रखें। अगर कहीं भी गंदगी पाई गई तो उस फर्म के अनुबंध को भी रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें