फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 4.0: काम नहीं मिलने पर नाराज मजदूरों ने किया सड़क जाम, बुलानी पड़ी पुलिस

Fri, 29 May 2020 03:00 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के महराजगंज के ग्राम सभा सोहसा बासपार के मनरेगा मजदूरों ने शुक्रवार की सुबह एनएच 730 मार्ग पर छपिया चौराहे के पास जाम कर दिया। करीब पंद्रह मिनट तक जाम रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद जाम समाप्त हो गया। सुबह 9.30 बजे जाम लगा और 9.45 बजे जाम समाप्त हो गया।

विज्ञापन


मजदूरों का कहना है कि मनरेगा में पर्याप्त कार्य नहीं मिल रहा है। एक दिन काम करने से क्या होगा। लगातार काम मिलता रहता तो समस्या नहीं होती। काम की मांग को लेकर विरोध प्रकट किया गया। मनरेगा मजदूर नाजमा, सुदामा, कबुतरा, बरसाती आदि ने काम अधिक दिन तक दिलाने की मांग की।

सभी ने कहा कि ज्यादा दिन काम मिलेगा तो मजदूरी भी ज्यादा होगी जिससे घर गृहस्थी चलेगी। थानाध्यक्ष विजय राज सिंह ने बताया कि जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम को समाप्त करा दिया। अब स्थिति सामान्य है। समझाने के बाद सभी मजदूर मान गए।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी सुधीर सिंह का कहना है कि जिस पोखरे पर काम कराया जा रहा था, वह काफी छोटा है, पहले दिन वहां अधिक मजदूर पहुंच गए थे जिन्हें खड़ा होने की जगह भी नहीं बची। कार्य का जियो टैग भी नहीं हो पाया।

सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए वहां एक ही दिन काम कराने के बाद काम बंद करा दिया गया है। सबको काम दिया जा रहा है। इसमें किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। कुछ लोगों के बहकावे में आकर मजदूरों ने प्रदर्शन कर दिया।

बीडीओ प्रवीण शुक्ल का कहना है कि ग्राम पंचायत में एक पोखरे का कार्य पूर्ण हो चुका है जिसमें सभी मजदूर काम किए हैं तथा दुसरे पोखरे का जियो टैग किया गया लेकिन होल्ड होने के कारण उस कार्य को रोक दिया गया। दूसरे पोखरे की आईडी जनरेट करा दिया गया है जिसमें सभी मजदूरों को काम दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें