फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पति समेत चार के खिलाफ दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेलासपुर नर्सरी निवासी अंजनी ने अपने पति सहित चार लोगों के खिलाफ मारने पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उन्होंने पति अखिलेश के खिलाफ पूर्व में केस दर्ज कराया था। जमानत पर आने के बाद दोबारा मुझे बहला फुसलाकर दिल्ली लेकर गया था। वहां जाने के बाद मुझे मारने पिटने व प्रताड़ित करने लगा। आए दिन मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाता रहा। मुकदमे की तारीख देखने घर वापस आई तो दोबारा दिल्ली ले जाने लगा।
गोरखपुर बस स्टेशन पर ले जाकर पति अखिलेश, सास गीता देवी, ससुर राधेश्याम, सहयोगी राम अचल आदि लोगों ने मिलकर गालियां देते हुए मार पीट कर मेरा मोबाइल ले लिया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पति अखिलेश, सास गीता, ससुर राधेश्याम व राम अचल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें