फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीहापार हॉल्ट के पास ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां। थाना क्षेत्र के सीहापार हॉल्ट के पास सोमवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की पहचान मइला गांव निवासी 56 वर्षीय सुभाष सिंह पुत्र घिसियावन सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब साढ़े आठ बजे रेल लाइन पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सहजनवां स्टेशन और पुलिस को सूचित किया गया। परिजनों के अनुसार, सुभाष सिंह के दो पुत्र हैं। एक पुत्र की शादी हो चुकी है लेकिन उसकी पत्नी का निधन हो गया था। वहीं, मृतक की पत्नी ब्रेन हेमरेज से पीड़ित हैं और लंबे समय से बिस्तर पर हैं। थानाध्यक्ष महेश चौबे ने बताया कि अभी तक किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें