नदावरपुल पर अधेड़ के मिले शव के बाद लोग तरह-तरह के सवाल खड़ा कर रहे हैं। मौके से एक साइकिल, बैग व झोला बरामद हुआ। साइकिल का चैन उतरा हुआ था, साइकिल खड़ी हालत में मिली। मृतक के पॉकेट से जो आधार कार्ड बरामद हुआ है। उसके नाम के टाइटिल में श्रीवास्तव तथा पिता की टाइटिल में सिंह दर्ज है। जो संदेह पैदा कर रहा है।
लोगों का कहना है कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि हत्या कर मामले को दूसरी तरफ मोड़ने के लिए साइकिल व बैग रख दिया गया हो। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक वहां शव कैसे आ गया है, पता ही नहीं चला। क्या मृतक गोपालगंज से साइकिल द्वारा नदावरपुल के समीप पहुंचा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।