फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: मिड-डे-मील का 12 बोरी अनाज दूसरों का बांटा, निलंबित

Wed, 27 May 2020 03:35 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन
मिड-डे-मील के खाद्यान्न में गड़बड़ी की शिकायत पर कौड़ीराम ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगदीशपुर भलुआन के प्रधानाध्यापक राम स्नेही को निलंबित किया गया है। इस प्रकरण की जांच के लिए खंड शिक्षाधिकारी गोला को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन


बीएसए बीएन सिंह के मुताबिक जगदीशपुर भलुआन की ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक द्वारा मिडडे मील के 12 बोरी खाद्यान्न में गड़बड़ी की शिकायत की थी। इस शिकायत की खंड शिक्षाधिकारी कौड़ीराम एवं जिला समन्वयक मिडडे मील से जांच कराई गई।

जांच रिपोर्ट में यह पाया गया कि प्रधानाध्यापक ने किसी उच्चाधिकारी के संज्ञान में लाए बिना खाद्यान्न को अन्य व्यक्तियों को दे दिया। जांच रिपोर्ट पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें