फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमजी एफसी और पीपीगंज की टीम पहुंची फाइनल में

विज्ञापन
एम जी इंटर कालेज में आयोजित स्व प्रकाश नारायण श्रीवास्तव स्मारक अंडर 13 फुटबॉल प्रतियोगिता में
विज्ञापन

विज्ञापन
महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में प्रकाश नारायण श्रीवास्तव स्मारक फुटबाल प्रतियोगिता

अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर प्रकाश नारायण श्रीवास्तव स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर -17 के दो सेमीफाइनल मैच मंगलवार को खेले गए। इसमें एमजी एफसी और लेक्सस एफसी के बीच पहला सेमीफाइनल मैच हुआ। एमजी एफसी ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल मैच में वासुदेव क्लब पीपीगंज ने जीत दर्ज किया।


मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मैच एमजी एफसी और लेक्सस एफसी के बीच 40 मिनट का हुआ। 15 मिनट तक दोनों टीमों में जोरदार मुकाबला रहा। इसके बाद एमजी के जर्सी नंबर सात के खिलाड़ी सेराज ने सीधे सेंटर हाॅफ से टीम के लिए पहला गोल किया। लेक्सस के खिलाड़ियों ने गोल बराबर करने के लिए जोर आजमाइश की और 19वें मिनट में लेक्सस के जर्सी नंबर सात के खिलाड़ी रितेश ने गोल मारकर मुकाबला बराबरी ला दिया। खेल के तीसवें मिनट में एमजी के खिलाड़ी जय ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल कर मुकाबला 2-1 से कर दिया। 31वें मिनट में लेक्सस के स्ट्राइकर अभिनव ने गोल कर मुकाबला फिर से बराबरी पर ला दिया। एमजी टीम के सात नंबर के खिलाड़ी सेराज ने लगातार दो गोल और कर स्कोर 4-2 कर दिया। इस तरह से एमजी की टीम फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वासुदेव क्लब ने 4-1 से मैच जीता

दूसरा मैच सेंटएड्रयूज एफसी बनाम वासुदेव क्लब पीपीगंज के बीच में हुआ। खेल के प्रारंभ में दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला रहा। हालांकि पीपीगंज के खिलाड़ियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एक गोल कर दिया। 19वें मिनट में फिर गोल किया। मध्यांतर के बाद पीपीगंज के खिलाड़ियों ने फाइनल में पहुंचने के लिए अपने खेल कौशल और तकनीक का परिचय देते हुए लगातार दो गोल और किए। पीपीगंज की टीम खेल के तीसवें मिनट में 4-0 की बढ़त बना ली थी। वहीं सेंटएंड्यूज के जर्सी नंबर 10 के खिलाड़ी अमित ने एक गोल किया। अंत में वासुदेव पीपीगंज की टीम 4-1 से यह मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश कर गई ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें