फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला ... अस्पताल में महिला का बयान दर्ज करने पहुंची पुलिस।
विज्ञापन
- रास्ते को लेकर चल रहे विवाद के बाद पड़ोसी युवक ने दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन

- एक साल पहले मासूम बच्चों के साथ मायके आई थी महिला

- खुरुहरी अहिरान टोला में सोमवार की देर शाम हुई थी वारदात

संवाद न्यूज एजेंसी
ब्रह्मपुर। झंगहा थाना क्षेत्र के खुरुहरी बोहबार स्थित अहिरान टोला में सोमवार देर शाम रंजिश के चलते महिला पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश के आरोपी विनय यादव को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और दूसरे दिन भी पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा।
पुलिस पूछताछ और प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पीड़िता और आरोपी के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को खेत में पानी चलाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई और आरोपी ने महिला को जिंदा जलाने की कोशिश कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, खुरुहरी अहिरान टोला निवासी बेचन यादव की 30 वर्षीय बेटी उर्मिला देवी की शादी देवरिया जनपद के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। वह कुछ दिन पूर्व ससुराल से अपने मायके आई थीं। सोमवार शाम करीब पांच बजे उर्मिला देवी अपने घर के बाहर बरामदे में बैठी थीं। इसी दौरान गांव के ही युवक विनय यादव से रास्ते और पानी को लेकर एक बार फिर विवाद हो गया। पीड़िता की मां झिनकी देवी ने झंगहा पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि विवाद के दौरान विनय यादव ने पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थ को उर्मिला देवी पर फेंक दिया और आग लगा दी। अचानक आग की लपटों से घिरी उर्मिला देवी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। घटना में उर्मिला देवी की पीठ, पैर सहित शरीर के अन्य हिस्से झुलस गए। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि महिला की हालत स्थिर है, लेकिन उसे गंभीर जलन के चलते विशेष निगरानी में रखा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही झंगहा पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। महिला की मां झिनकी देवी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी विनय यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर, घटना के बाद मंगलवार को भी गांव में भय का माहौल बना रहा। अधिकांश पुरुष घरों से बाहर नहीं दिखे और गलियों में केवल महिलाएं व छोटे-छोटे बच्चे ही नजर आए। चौकी इंचार्ज बोहबार अशोक कुमार सरोज ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटना के संबंध में जानकारी ली।
-
पीड़िता के दो मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
पीड़िता उर्मिला देवी के दो छोटे बच्चे हैं। इसमें एक तीन साल का आयुष और एक वर्ष की आंचल है। घटना के बाद से दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, उर्मिला पिछले एक साल से मायके में ही रह रही थी। उर्मिला की मां झिनकी देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी बेटी को साजिश के तहत आग लगाई गई है। बताया कि सोमवार को गांव में शिव चर्चा का आयोजन चल रहा था, जिसमें वह शामिल होने गई थीं। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि उर्मिला झुलस गई है। जब वह घर पहुंचीं तो बेटी ने बताया कि गांव का ही विनय यादव आया था और उसी ने घटना को अंजाम दिया।

लंबे समय से रखता था खुन्नस
उर्मिला की मां झिनकी देवी ने आरोप लगाया कि आरोपी का परिवार लंबे समय से रंजिश रखता है और उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देता रहा है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को मारना ही था तो उन्हें मारते, उनकी बेटी ने किसी का क्या बिगाड़ा था। पीड़िता की मां ने बताया कि उनके पड़ोसी रामकिशुन यादव के तीन बेटे दिनेश, जो सऊदी अरब में रहता है, विनय जो गांव में ही रहता है और झमेलु जो बाहर रहता है। आरोप है कि इन्हीं लोगों से उनका विवाद चल रहा है।

विनय को फंसाने की रची गई साजिश
इधर, विनय के घर की महिलाओं का कहना है कि विनय को जानबूझकर फंसाने की साजिश रची जा रही है। उनके अनुसार घटना के समय विनय अपने घर पर ही था और किसी तरह की आगजनी की घटना उसने नहीं की। दोनों परिवारों के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। उनके अनुसार उनके दरवाजे से लोग आते-जाते थे, लेकिन कुछ दिन पहले वह रास्ता बंद कर दिया गया, क्योंकि वह कोई सरकारी रास्ता नहीं था, बल्कि निजी जमीन थी। इसी खुन्नस में उन्हें फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन

-
वर्जन
मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञानेंद्र, एसपी नार्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें