फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पदयात्रा में शाकाहार और नशा मुक्ति का दिया संदेश

Tue, 01 Sep 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। जय गुरुदेव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बहादुरपुर विकासखंड के कुसौरा बाजार में शाकाहार, सदाचार और मद्य निषेध जन-जागरण पदयात्रा निकाली गई। करीब छह किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान लोगों से शाकाहार अपनाने, नशे से दूर रहने और सदाचारपूर्ण जीवन जीने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


पदयात्रा कुसौरा स्थित झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज से शुरू होकर कुसौरा बाजार होते हुए सुजावलपुर गांव पहुंची। यहां शिव माधव गुप्ता की दुकान पर श्रद्धालुओं ने जलपान किया। इसके बाद एक निजी स्कूल में सत्संग के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पदयात्रा के दौरान सत्य, दया, अहिंसा, शाकाहार, सेवा, परोपकार और मानवता का संदेश दिया गया।
श्रद्धालुओं ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि नशा न केवल व्यक्ति को बल्कि उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। बहन-बेटियों के सम्मान, परिवार में सुख-शांति और समाज में आपसी प्रेम व भाईचारा बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। युवा संगठन भारत, बस्ती संगत के मुख्य संचालक अभिषेक विश्वकर्मा के नेतृत्व में प्रेम प्रकाश, राहुल, रामजी, शिवम, विशाल और निरंजन सहित बड़ी संख्या में युवाओं और बच्चों ने शाकाहार प्रचार में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जोखूराम, शिव माधव, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें