फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सात कैरेट के आभूषण को 18 कैरेट का बता बेच रहे हैं व्यापारी, आम लोगों की बढ़ी चिंता

Sat, 08 Apr 2023 03:13 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

संरक्षक पंकज गोयल ने बताया कि ग्राहक को अगर कहीं सूचना मिलती है कि उसका आभूषण गलत है, तो संगठन को जानकारी दें। वैसे तो ऐसा होने की आशंका काफी कम है, क्योंकि समय रहते ही संगठन द्वारा कार्रवाई की गई थी। शिकायत पर आभूषण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी हॉलमार्क लगाकर कुछ सराफा व्यापारी ग्राहकों को सात कैरेट सोने के आभूषण 18 कैरेट का बताकर बेच दे रहे हैं। इसका अहसास व्यापारियों को तब हो रहा है जब वे जरूरत पर आभूषण बेचने या उसकी जांच कराने पहुंच रहे हैं। गोरखपुर शहर के प्रमुख बाजार में पिछले दो दिन में ऐसे कई ग्राहक सामने आ चुके हैं, जिन्होंने आभूषण 18 कैरेट पर खरीदा था। लेकिन, बेचते वक्त पता लगा कि वो मात्र सात कैरेट का ही था। ग्राहक खुद को ठगा महसूस कर निराश हो वापस लौट जा रहे।

विज्ञापन


शहर के एक प्रमुख बाजार में बृहस्पतिवार दोपहर एक ग्राहक हाटा से गोरखपुर आए थे। ज्वेलरी दुकान पर उन्होंने अपने पुराने आभूषण बेच, नए खरीदने की बात कही। दो महिलाओं के साथ एक युवक था। दुकानदार ने पुराने आभूषण की जांच कर उसकी गुणवत्ता परखी तो पता लगा कि वो आभूषण सात कैरेट सोने का है, जबकि उसपर 18 कैरेट हॉलमार्क का निशान था।

ऐसे ही बक्शीपुर की शालिनी श्रीवास्तव भी अपने पुराने आभूषण बेचकर नए आभूषण लेना चाह रहीं थीं। लेकिन, दुकानदार ने जांच कर बताया कि पुराने आभूषण की गुणवत्ता बेहद कम थी और उसपर हॉलमार्क उच्च गुणवत्ता का था। सराफा मंडल के संरक्षक पंकज गोयल ने बताया कि हॉलमार्क वाले आभूषणों की जांच करने के बाद ही ग्राहक आभूषण खरीदें। अगर उनके साथ किसी प्रकार की धोखाधड़ी हो तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित थाने को भी दें।
विज्ञापन

विज्ञापन

आभूषणों को लेकर बढ़ी आम लोगों की चिंता

सोने-चांदी के आभूषणों को लेकर आम लोगों की चिंता बढ़ी हुई है। ग्राहक अपने आभूषण लेकर सराफा व्यापारियों के पास जा रहे हैं। दरअसल, फर्जी हॉलमार्किंग के खेल को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। सराफा बाजार से पकड़े गए सराफा कारोबारी की वजह से आशंका है कि कहीं बड़ी संख्या में तो लोग इसका शिकार नहीं हुए?

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी बोले- UP में कानून का राज, अपराधियों की पैंट गीली होते देख रही जनता

संरक्षक पंकज गोयल ने बताया कि ग्राहक को अगर कहीं सूचना मिलती है कि उसका आभूषण गलत है, तो संगठन को जानकारी दें। वैसे तो ऐसा होने की आशंका काफी कम है, क्योंकि समय रहते ही संगठन द्वारा कार्रवाई की गई थी। शिकायत पर आभूषण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें