फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस ने रोका तो दवा लेने के लिए नदी पार करने लगा शख्स, डूबने से हुई मौत

Wed, 29 Apr 2020 05:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीर नगर।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के लोहरैया क्षेत्र के बड़गों गांव निवासी एक शख्स की बुधवार की सुबह कुआनो नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पीड़ित परिजनों का आरोप है कि सिकरीगंज पुलिस के सख्त रवैये की वजह से शख्स नदी पार करके दवा लेने जा रहा था और पानी में डूब गया। बड़गों गांव निवासी प्रेमशीला का आरोप कि उसके 50 वर्षीय पति शिवकुमार बुधवार की सुबह सिकरीगंज से दवा लाने के लिए घर से पैदल निकले।

उन्होंने जब कुआनो नदी पर बने पुल के रास्ते गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाने की सीमा में प्रवेश किया तो पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया, लेकिन दवा लाने की मजबूरी के कारण उन्हें नदी में उतरना पड़ा। इस दौरान बीच नदी में अधिक पानी होने के कारण वह डूब गए।
विज्ञापन


घटना से कुछ दूरी पर मौजूद मछुआरों की नजर जब शिवकुमार पर पड़ी तो उन्हें पानी से बाहर निकाला। इलाज के लिए उन्हें सीएचसी मलौली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शिवकुमार की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि शिवकुमार की मौत नदी में तैरते समय हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें