फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के पास शख्स का मिला कटा हुआ शव, परिजनों को सता रही इस बात की चिंता

Thu, 18 Jun 2020 02:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां शहर के नंदानगर में रेलवे ट्रैक के पास गुरुवार को एक शख्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक विजय कुमार राय (45) दिव्यनगर कालोनी के रहने वाले थे। यह प्रॉपर्टी का काम करते थे। परिजनों के मुताबिक प्रॉपर्टी के काम में विजय के पार्टनर के साथ लंबी उधारी हो गई थी। इनकी स्कॉर्पियो को पार्टनर उधार के बदले लेने का दबाव बना रहे थे।
 
जिससे आहत आकर गुरुवार को अहमदाबाद से बिहार की ओर जा रही ट्रेन आने पर अंडरपास के पास बाइक खड़ी कर पटरी पर लेट गए। ट्रेन से कटकर उनका शरीर दो भागों में बंट गया। मृतक विजय कुमार राय जमालपुर के मूल निवासी थे। वह अपनी पत्नी अनु और बेटे अमन के साथ किराए पर रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें