देवरिया जिले में छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी को सेंट्रल एकेडमी कोविड 19 अस्पताल में भर्ती किया गया है। संक्रमितों की संख्या 157 पहुंच गई है।
शहर के गल्ला मंडी के रहने वाली 20 वर्षीय युवती को पथरी थी। इलाज के लिए कोलकत्ता गई थी। साथ में 50 वर्षीय इसकी मां और भाई चंदन भी थे, लॉकडाउन के कारण कोलकत्ता में अपने रिश्तेदार के घर रुक गए थे। 13 जून को तीनों ट्रेन से पटना पहुंचे।
इनको रिसीव करने देवरिया से युवती के पिता रिसीव करने पटना गए थे और 14 जून को वैशाली एक्सप्रेस से लेकर देवरिया आए। एक दिन घर रहने के बाद पति, पत्नी, बेटी और बेटा का सैंपल भेज गया। इसमें रिसीव करने गए पिता को छोड़ मां, बेटी और बेटा का रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बरहज के बिजौली गांव निवासी 28 वर्षीय युवक दिल्ली से 15 जून को कार बुक कर घर आए। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बैतालपुर के सिरजम देई गांव निवासी 30 वर्षीय युवक 8 जून को मुंबई से बस से अपने घर आए थे।
वहां किसी कंपनी में काम करते थे। देसही देवरिया के आठ वर्षीय बालक दिल्ली से ट्रेन से चला और गोरखपुर आया। गोरखपुर से बस से हेतिमपुर और हेतिमपुर से टेंपो से अपने घर पहुंचा था। संक्रमितों के गांव को सील कर दिया गया है।
शहर का व्यस्तमय इलाका गल्ला मंडी को सैनिटाइज कराया जा रहा है, इस इलाके को सील कर दिया गया है। सीएमओ डॉ आलोक पांडेय ने बताया कि छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी की कोविड19 अस्पताल के भर्ती किया गया है।