पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन माघ मेला के लिए ट्रेनों का संचालन कराएगा। गोरखपुर सहित विभिन्न स्टेशनों से प्रयागराज के लिए मेला स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर के अलावा भटनी, मंडुआडीह, मनकापुर और बस्ती से प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों में भी आरक्षित कोच ही लगाए जाएंगे। कंफर्म टिकटों पर ही यात्रा की अनुमति होगी।
गोरखपुर से प्रयागराज के बीच चलने वाली ट्रेन
05157 गोरखपुर-प्रयागराज रामबाग स्पेशल 10 फरवरी को अपराह्न 03:30 बजे रवाना होगी। यह रात 12:45 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी।
05158 प्रयागराज रामबाग-गोरखपुर स्पेशल 11 फरवरी को सुबह 05:20 बजे रवाना होगी। यह अपराह्न 02:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
गोरखपुर से नौतनवा और बढ़नी के बीच चलेगी मेला स्पेशल
रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से नौतनवां और गोरखपुर से बढ़नी के बीच मेला स्पेशल एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ट्रेनों में साधारण श्रेणी के आठ-आठ कोच लगाए जाएंगे, जो आरक्षित होंगे। कंफर्म टिकट पर ही यात्रा की अनुमति मिलेगी।