जन औषधि केंद्र की दवाओं की सप्लाई का जिम्मा शासन की तरफ से एक वेंडर को मिला है। बताया जा रहा है कि वेंडर दवाओं की सप्लाई दे नहीं पा रहा है। इसकी वजह से पर्याप्त मात्रा में दवाएं केंद्रों पर नहीं मिल पा रही हैं।
डॉक्टर को औषधि केंद्र की दवाएं लिखने से परहेज
जिला और महिला अस्पताल में डॉक्टर भी औषधि केंद्र की दवाएं लिखने से परहेज कर रहे हैं। कुछ डॉक्टर ही औषधि केंद्र की दवाएं लिख रहे हैं। अन्य बाहर की ब्रांडेड दवाएं लिख रहे हैं। जबकि, इसे लेकर कई बार डॉक्टरों पर शासन ने नाराजगी भी जताई है।
इसे भी पढ़ें: पड़ोसी ने मासूम पर दिखाई हैवानियत: बच्चे का अपहरण कर हत्या, मुंह में कपड़ा ठूंसकर दबा दिया गला
गोरखपुर जिले में खुले हैं कुल 27 औषधि केंद्र
गोरखपुर शहर में पांच जगहों पर जन औषधि केंद्र खोले गए हैं। इनमें जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, कूड़घाट, शास्त्री चौक शामिल हैं। इसके अलावा जिले में अलग-अलग जगहों पर कुल 27 केंद्र खोले गए हैं। एम्स, बीआरडी मेडिकल कॉलेज सहित सभी सीएचसी पर भी जल्द ही औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इसकी अनुमति मिल गई है।
प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के असिस्टेंट मैनेजर नितिन ने कहा कि जन औषधि केंद्र के वेयर हाउस में 1100 तरह की दवाएं उपलब्ध है। वेंडर केंद्र के वेयर हाउस से सभी दवाएं ले सकते हैं। उन्हें किसी तरह की अनुमति लेने की भी जरूरत नहीं होगी। अगर वेंडर दवाएं नहीं मंगा रहे हैं, तो इसमें औषधि केंद्र कुछ नहीं कर सकता है।
केस- एक
शुगर मरीजों को दी जाने वाली दवा गलिमिप्राइड (दो एमजी) के 15 टेबलेट के पैक की कीमत जन औषधि केंद्र में 24 रुपये हैं। विल्डाग्लीप्टीन (50 एमजी) के 15 टेबलेट के पैक की कीमत 50 रुपये हैं। जबकि, बाजार में इसी कंपोजीशन की ब्रांडेड कंपनी की दवा 150 से 250 रुपये में मिल रही है।
केस-दो
जन औषधि केंद्र में बीपी में दी जाने वाली दवा टेलमीसार्टन (40 एमजी) के 10 टेबलेट के पैक की कीमत 12 रुपये और 20 एमजी के पैक की कीमत 17 रुपये हैं। जबकि, बाजार में ब्रांडेड दवा की कीमत 120 से 160 रुपये हैं।
इसे भी पढ़ें: 600 रुपये कम मिलने पर ऑडिटर को आया गुस्सा, कैशियर ने पति से पिटवाया
केस- तीन
कोलस्ट्राल की दवा रोसुवैस्टीन (10 एमजी) के 15 टेबलेट के पैक की कीमत औषधि केंद्र पर 18 रुपये है। जबकि, इसी कंपोजीशन की ब्रांडेड कंपनियों की दवा 200 से 250 रुपये में बाजार में मिल रही है।
केस- चार
जन औषधि केंद्र पर एंटीबाॅयोटिक एमाक्सीक्लेव-625 के छह टेबलेट के पैक की कीमत 56 रुपये, सेफुराक्जीम-250 एमजी के 10 टेबलेट के पैक की कीमत 75 रुपये है। ब्रांडेड कंपनी की इसी कोपोजीशन की दवाएं बाजार में 120 रुपये से लेकर 270 रुपये के बीच मिल रही हैं।
केस-पांच
चर्म रोग की दवा लूलीकोनाजोल क्रीम की कीमत जन औषधि केंद्र पर 22 रुपये है। जबकि, इसी साल्ट की क्रीम बाजार में 150 रुपये में मिल रही है। इसमें केवल कंपनी का नाम बदला है, जबकि साल्ट वही है।