फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फंदे से लटका मिला मेडिकल स्टोर संचालक का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Wed, 22 Apr 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा क्षेत्र के अहिरौली गांव की घटना, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया शव
विज्ञापन

परिवार में विवाद के बाद घर से निकला था युवक, पेड़ से गमछा-शर्ट के फंदे पर लटका मिला

सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में मंगलवार तड़के मेडिकल स्टोर संचालक का शव नहर किनारे पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
अमर सिंह का बेटा धनंजय उर्फ अनुज सिंह (28) गांव में ही मेडिकल स्टोर चलाता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी तीन बहनें हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार रात किसी बात को लेकर उसका परिवार में विवाद हुआ था, जिसके बाद वह घर से चला गया था। मंगलवार सुबह उसका शव नहर किनारे गमछा व शर्ट से बने फंदे में पेड़ से लटका मिला। वहीं बनियान पर एक स्थान पर खून के निशान भी पाए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह नहर की ओर जा रहे एक ग्रामीण की नजर पेड़ की डाली से लटक रहे शव पर पड़ी। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे बाद शव को नीचे उतरवाया। बताया जा रहा है कि अनुज का घर घटनास्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें