फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में गद्दा फैक्टरी में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Wed, 28 Oct 2020 07:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
गद्दा कारखाने में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

देवरिया जिले के चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज देवगांव के उत्तर तरफ स्थित गद्दा फैक्टरी में बुधवार को आग लग गई। जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। लोगों के सहयोग से चार घंटे की कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया जा सक। आग की उठती लपटों से उपनगर सहित आसपास के लोगों में दहशत व्याप्त हो गया। आग के कारणों का सटीक पता नहीं चल सका, वहीं फैक्टरी मालिक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


गौरी बाजार क्षेत्र के ग्राम अर्जुनडीहा निवासी सईद शेख पुत्र मोहम्मदीन ने दो वर्ष पूर्व देवगांव गौरी बाजार स्थित इंटर कॉलेज के उत्तर तरफ गद्दा बनाने की फैक्टरी खोली। यहां से थोक भाव में गद्दा, रजाई सहित रुई से निर्मित सामानों की आपूर्ति की जाने लगी।

बुधवार को अपराह्न तीन बजे फैक्टरी में आग लग गई। आग की लपटों को देखकर लोग सहम गये। आननफानन फायर बिग्रेड की सूचना दी गई। 40 मिनट बाद मौके पर दमकल की गाड़ियों सहित पुलिस व प्रशासन के लोग भी वहां पहुंचे। जेसीबी मशीन मंगाई गई।
विज्ञापन


फैक्टरी के बगल से तोड़कर पानी की बौछार की गई एवं स्थानीय लोग भी अपने स्तर आग बुझाने में जुट गए। उपनगर सहित आस-पास के क्षेत्रों में आग से दहशत फैल गई। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। बताया जाता है कि फैक्टरी में सात ट्रक से भी अधिक रुई रखा था। साथ ही जाड़े के सीजन को देखते हुए गद्दा, रजाई सहित अन्य सामान निर्मित कर रखा गया था।

आग से लगभग दस लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर राख होने का अनुमान है। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। उधर आग लगते ही फैक्टरी मालिक एवं उसमें काम कर रहे मजदूर मौके से फरार हो गए। चार घंटे की मशक्कत के बाद शाम सात बजे आग पर काबू पाया जा सका।

इस दौरान एसडीएम सदर सौरभ सिंह, सीओ रुद्रपुर अंबिका, हल्का लेखपाल सहित विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी राय ने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें