फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में दो बैंक कर्मी समेत नौ लोग मिले कारोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीज हुए 75

Wed, 28 Oct 2020 07:28 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
Corona - फोटो : PTI
विज्ञापन

संतकबीरनगर में बुधवार को आई रिपोर्ट में एक बैंक की शाखा के दो कर्मी समेत नौ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबकि 1599 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 2946 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 40 संक्रमित की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बुधवार को आई रिपोर्ट में नौ लोग पॉजिटिव मिले है। इसमें खलीलाबाद शहर में संचालित एक बैंक की शाखा के दो कर्मी पॉजिटिव मिले है। जिसमें खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में तीन, हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में दो, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में एक, सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में दो शख्स समेत नौ लोग शामिल है।

पूर्व में संक्रमित मिले 14 लोग ठीक हुए है। जबकि 1599 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वैसे अब तक 2946 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जिसमें 2831 लोग ठीक हो चुके है। 40 संक्रमित की मौत हो चुकी है। जबकि 75 लोग एक्टिव है। अभी 3097 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन


एडीएम संजय कुमार पांडेय ने बताया कि शहर में संचालित बैंक के कुछ जिम्मेदार उनके कार्यालय में पहुंचे। बताए कि 24 अक्तूबर को बैंक के शाखा प्रबंधक समेत दो लोग पॉजिटिव मिले थे। जबकि बुधवार को दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बैंक की शाखा को सैनिटाइजर कराते हुए 24 घंटे के लिए बंद करने का निर्देश दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें