फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 22 जून को आयोजित होगा सामूहिक विवाह, मौजूद रहेंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
- 1500 जोड़े विवाह के बंधन में बंधेंगे, सभी को दिए जाएंगे उपहार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से 22 जून को सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। चंपा देवी पार्क में कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारी- कर्मचारी इसकी तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन




जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि सामूहिक विवाह के लिए 22 जून को सुबह 10 बजे का समय तय किया गया है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री का समय मांगा गया था। उनकी स्वीकृत मिलने के बाद अब तैयारी तेज कर दी गई है। इस दौरान 1500 जोड़े विवाह के बंधन में बधेंगे। इसमें शामिल होने के लिए 16 जून तक विकास खंडों के एडीओ समाज कल्याण से संपर्क किया जा सकता है। सामूहिक शादी के तहत एक जोड़े पर करीब 51 हजार रुपये खर्च किए जाते हैं। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियाें को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें