चालकों, परिचालकों और अन्य कर्मियों को भी थर्मल स्कैनिंग के बाद ही स्टेशन परिसर में प्रवेश मिलेगा। यात्रियों और बसों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार होंगे। गोरखपुर सहित सभी बड़े स्टेशनों पर हाथ धुलने के लिए सेंसर युक्त सैनिटाइजर मशीन लगाई जाएगी। सैनिटाइज करने के बाद ही बसों को रवाना किया जाएगा। कार्य स्थलों पर शारीरिक दूरी का पालन कराया जाएगा।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक डीवी सिंह ने बताया कि मुख्यालय लखनऊ का दिशा-निर्देश मिल गया है। अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।