फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: विवाहिता ने गले में फंदा लगा कर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 10 Jun 2020 01:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के ग्रामीण ग्रामीण इलाके के गोला थाना क्षेत्र के ग्राम पांडेपार उर्फ डड़वा में मंगलवार की देर रात एक विवाहिता ने फंदे से लटकटकर खुदकुशी कर ली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


ये है मामला
मिली जानकारी के मुताबिक थाना सिकरीगंज के ग्राम बर्ला निवासी राम दुलारे यादव अपनी पुत्री कविता (26) की शादी गोला थाना क्षेत्र के ग्राम पाण्डेपार उर्फ डड़वा निवासी मुखलाल यादव के पुत्र जनार्दन के साथ 2018 जून में किया था।

मृतका का पति जनार्दन वर्तमान में सऊदी में है। बीती रात कविता अपने कमरे में छत की कुंडी में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृत कविता का एक बर्ष का बच्चा भी है। घटना की सूचना रात में ही परिजनों ने उसके मायके वालों के साथ साथ पुलिस को दिया। सूचना पर उसके मायके के लोग व गोला पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतका के ससुर मुखलाल को पूछताछ के लिए थाने पर ले गई।

मौके पर उपस्थित एस डी एम बांसगांव पंकज दिक्षित ने बताया कि गले पर फंदे का स्पष्ट निशान है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुरा मामला स्पष्ट होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें