फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कमरे में फंदा लगाकर विवाहिता ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- चौरीचौरा थाना क्षेत्र के आमकोल गांव का मामला, पांच वर्ष पहले हुई थी शादी
विज्ञापन


सरदारनगर। चौरीचौरा क्षेत्र के आमकोल गांव के आंबेडकर टोला में बृहस्पतिवार सुबह विवाहिता नेहा (28) ने घर के अंदर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
परिजनों के अनुसार, पांच वर्ष पहले सन्नी की शादी कुशीनगर के मथौली नारायणपुर गांव निवासी नेहा से हुई थी। उनकी अभी तक कोई संतान नहीं है। ससुर चंद्रिका का कुछ साल पहले निधन हो गया था। हाल ही में नेहा की सास दिल्ली में रहने वाली अपनी बेटी के पास गई हैं। घर में केवल दंपती ही थे। बुधवार रात किसी बात को लेकर दंपती में विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों अलग अलग कमरे में सोने चले गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह काफी देर तक नेहा के कमरे से बाहर न आने पर सन्नी ने आवाज लगाई। भीतर से कोई आहट न आने पर खिड़की से झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। नेहा का शव पंखे के कुंडे में साड़ी के सहारे लटका मिला। इसके बाद सन्नी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। इसके बाद जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि महिला के मायके वालों को सूचित कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें