फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: गोरखपुर छपरा सहित कई कई ट्रेनें निरस्त, जानिए क्या है वजह

Thu, 08 Jun 2023 01:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

सब-वे निर्माण एवं इंजीनियरिंग कार्य के कारण आठ जून को कई गाड़ियों का निरस्तीकरण कर दिया गया है। साथ ही कई ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन, पुनर्निर्धारण, नियंत्रण एवं मार्ग परिवर्तन किया गया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के भटनी-छपरा रेल खंड पर सीमित ऊंचाई के सब-वे निर्माण एवं इंजीनियरिंग कार्य के कारण आठ जून को कई गाड़ियों का निरस्तीकरण कर दिया गया है। साथ ही कई ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन, पुनर्निर्धारण, नियंत्रण एवं मार्ग परिवर्तन किया गया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।

विज्ञापन


निरस्तीकरण

  • गोरखपुर से आठ जून को चलने वाली 05156 गोरखपुर-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
  • छपरा से आठ जून को चलने वाली 05155 छपरा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
  • सलेमपुर से आठ जून को चलने वाली 05429 सलेमपुर-बरहज बाजार अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
  • बरहज बाजार से आठ जून को चलने वाली 05150 बरहज बाजार-सलेमपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

इसे भी पढ़ें: मुंबई के होटल में गुजरात के व्यापारी की हत्या का आरोपी गोरखपुर से गिरफ्तार, वेटर का करता था काम

शार्ट टर्मिनेशन

  • बनारस से आठ जून को चलने वाली 01748 बनारस-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी भटनी की जगह मऊ में यात्रा समाप्त करेगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

शार्ट ओरिजिनेशन

  • भटनी से आठ जून को चलने वाली 01747 भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी भटनी के स्थान मऊ से चलाई जाएगी।

पुनर्निर्धारण
  • दरभंगा से आठ जून को चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस दरभंगा से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
  • सहरसा से आठ जून को चलने वाली 12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस सहरसा से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में जेई पर रिपोर्ट: धमकाते थे महिला चपरासी को गवाह बनाकर फंसा दूंगा, अब धोखाधड़ी में FIR

नियंत्रण
  • जयनगर से आठ जून को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

मार्ग परिवर्तन
  • सीतामढ़ी से आठ जून को चलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-फेफना-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी।
  • दरभंगा से आठ जून को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मुज्फ्फरपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जाएगी।
  • बरौनी से आठ जून को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें