मुंबई में भारी बारिश और पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल (बिहार) पर हायाघाट-थलवारा रेलवे स्टेशन के बीच बाढ़ से यातायात बाधित होने के चलते ट्रेनों का संचलन प्रभावित हुआ है।
मुंबई से चलने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस और मुंबई सीएसटी एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है जबकि नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का रास्ता बदला गया है और कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते तक ही चलाया गया है।
बारिश से निरस्त ट्रेनें
- 05 अगस्त को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 01015 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल का संचलन निरस्त कर दिया गया है।
- 07 अगस्त को गोरखपुर से चलने वाली 01016 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेेशल का संचलन निरस्त रहेगा।
- 06 अगस्त को मुंबई सीएसएमटी से चलने वाली 02534 मुंबई सीएसएमटी-लखनऊ स्पेेशल का संचलन निरस्त कर दिया गया है।