फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत नेपाल विवाद पर टिका है हजारों लोगों का रिश्ता, हर पल सताता है इस बात का डर

Tue, 16 Jun 2020 04:10 PM IST
vivek shukla संजय कुमार पांडेय, महराजगंज।
विज्ञापन
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

भारत नेपाल के बीच अटूट रिश्तों की कहानी बयां करने के लिए पूर्वांचल ही काफी है। क्योंकि पूर्वांचल के करीब दर्जनभर जिलों के लोगों का रिश्ता नेपाल में है। इन दिनों बदलते घटनाक्रम को लेकर सभी संसय में हैं। उन्हें डर है कि अगर अगर दोनों देशों में तनाव बढ़ा तो समस्या बढ़ सकती है।

विज्ञापन


लंबे अरसे से चल रहे रिश्तो की मिठास में खटास आ सकती है। सभी की नजर हर रोज भारत एवं नेपाल के राजनीतिज्ञों पर है। किसके द्वारा क्या पहल की जा रही है। इससे क्या फायदा होगा, इसपर सभी का आंकलन कर रहे हैं।

नेपाल के रुपनदेही, नवलपरासी, काठमांडू, नरायनघाट, वीरगंज, तौलिहवा, कपिलवस्तु, भैरहवा, चोरमारा, दांग, घनघड़ी, नेपालगंज, महेन्द्रनगर, जनकपुर, मोरंग, सप्तसरी, भैरहवा, बुटवल आदि शहरो का रिश्ता भारत के विभिन्न शहरों में है। यहां की बेटियां व बेटों की शादी पूर्वांचल के तमाम जिलो में हुई है।
विज्ञापन


बुटवल के संजय गुप्ता ने बताया कि शादी देवरिया शहर में हुई है। अब तो डर लग रहा है कि हालात ऐसे ही रहे तो समस्या हो सकती है। वहीं पूर्वांचल के शहरों में महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बहराइच, गोंडा, गोरखपुर, देवरिया सहित अन्य जिलों के हजारों परिवारों का रिश्ता नेपाल में हैं।

विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र के गांवो की ज्यादा रिश्तेदारी

अकेले महराजगंज जिले में पचास हजार से अधिक लोगों का रिश्ता नेपाल में है। यही हाल सिद्धार्थनगर, बहराइच, कुशीनगर आदि जिलों का भी है। भैरहवां के रहने वाले सुधीर कलवार ने बताया कि एक बेटे की शादी सिसवां और दूसरे की गोरखपुर में हुई है।

राष्ट्रीय जनता पार्टी के रूपनदेही जिलाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि नेपाल सरकार को मधेशियों के हित पर गंभीरता के साथ विचार करना होगा। क्योंकि मधेशियों का रिश्ता भारत से बहुत पुराना है। समस्या का समाधान मिल बैठकर करने की जरूरत है। तनाव से सिर्फ नुकसान होगा।

इंडो-नेपाल बार्डर के सीमाई कस्बा सोनौली, नौतनवां, कोल्हुई, बरगदवां, ठूठीबारी, निचलौल के साथ सिसवा, पनियरा, थाना झेत्र के लोगों की बड़ी संख्या में नेपाल में रिश्तेदारी है। नौतनवां के राजेश शाही ने बताया कि ससुराल भैरहवां में है। उन्होंने बताया कि रवि श्रीवास्तव ने बताया कि बहन की शादी तौलिअहवां में हुई है। अब तो फोन से ही हालचल लिया जा रहा है। भांजे के जन्मदिन पर नहीं जा सका।

हजारों लोग मधेश क्षेत्र में करते हैं काम
पूर्वांचल के तमाम जिलो के हजारों लोग नेपाल के मधेश क्षेत्र विभिन्न स्थानों पर काम करते हैं। नगर पंचायत सोनौली के अध्यक्ष पति सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि नेपाल के मधेश क्षेत्र में पूर्वांचल के तमाम जिलों के हजारों लोग काम करते हैं। तनाव बढ़ने से इस पर भी असर पडे़गा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें