फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में जमीन के विवाद में भिड़े दो पक्ष, 17 लोग घायल

Fri, 01 Jan 2021 06:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
मारपीट के आरोप में भेजे गए जेल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

संतकबीरनगर के महुली क्षेत्र के धायपोखर गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर चले ईट-पत्थर में 17 लोग घायल हो गए, जबकि कार और दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को सीएचसी नाथनगर भेजवाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 29 लोगों पर केस दर्ज किया, जबकि 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन


धायपोखर निवासी राम उजागिर व भुल्लर यादव के बीच जमीन और रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। 28 दिसंबर दोनों पक्ष आमने-सामने हुए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की थी। बृहस्पतिवार की देर शाम दोनों पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में लाठी, डंडा और ईट पत्थर चले।

घटना में एक पक्ष की कार और दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मारपीट की घटना में राम उजागिर पक्ष के नकुल, भीम, युधिष्ठिर, धर्मराज, ओमकार, सहदेव व करन तथा भुल्लर पक्ष के संतोष यादव, रामधारी, रामकेश, पलकधारी, मोनू, छोटेलाल, देवानंद, अजय, मुन्नी व गोलू यादव समेत 17 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

घायलों को सीएचसी नाथनगर भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों पक्षों की तहरीर पर 29 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शांति व्यवस्था बनाने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात है। नकुल पुत्र राम उजागिर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने छोटेलाल, संतोष, मुन्नीलाल, अजय, देवानंद, मोनू उर्फ सदानंद, रामधारी, पलकधारी, रामकेश, रामसिंह, अनिल, सुभाष, पप्पू उर्फ अरुण, श्याम सुंदर, श्रीभागवत, सुनील उर्फ अजय, वरुण व राम आसरे के खिलाफ केस दर्ज किया।

जबकि दूसरे पक्ष के संतोष यादव की ओर से दी गई  तहरीर के आधार पर विपक्षी नकुल, भीम, युधिष्ठिर , करन, सहदेव, अनीशा,मनीषा, सुनीता, राम उजागिर निवासी धायपोखर तथा धर्मराज व ओमकार निवासी कचनी थाना लालगंज जिला बस्ती के खिलाफ केस दर्ज किया।

एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था के लिए पुलिस सतर्क दृष्टि रख रही है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएंगे, आगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें