फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: रोडवेज बस की रोलर से हुई टक्कर, छह लोग घायल

Tue, 02 Jun 2020 04:15 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर बसहियां गांव के करीब गोरखपुर से आ रही रोडवेज बस रोलर से टकरा गई। जिससे छह लोग घायल हो गए। अन्य लोग हल्की चोट लगने के कराण घर चले गए। साथ ही गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी परतावल भेजा गया।
विज्ञापन


रोडवेज बस मंगलवार को गोरखपुर से आ रही थी। बस अभी बसहियां गांव के करीब पहुंची की अनियंत्रित होकर रोलर से टकरा गई। बस में रामकेश (59) शास्त्री नगर टेढ़वा पट्टी महराजगंज, नंदलाल दास (70) रूदलापुर, लक्ष्मीना (40) निवासी सोहरौना राजा, नूरूनिशा (45) निवासी गबड़ूआ महराजगंज, महातम (55) निवासी खम्हौरा निचलौल घायल हो गए।

इसके अलावा अन्य लोगों को हल्की चोट लगी। जिससे सभी घर चले गए। बस में कुल 18 लोग सवार रहे। बस गोरखपुर से महराजगंज के लिए आ रही थी। बस चालक स्वामीनाथ एवं परिचालक कुलदीप बाल बाल बच गए।
विज्ञापन


श्यामदेउरवां थाने के उप निरीक्षक श्यामसुंदर चतुर्वेदी ने बताया कि छह घायलों की एंबुलेंस की मदद से सीएचसी परतावल भेजा गया है। अन्य यात्रियों को हल्की चोट लगी थी जिससे सभी घर चले गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें