फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में दो अधिकारियों समेत मिले 16 कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 703

Wed, 22 Jul 2020 09:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : PTI
विज्ञापन
देवरिया जिले में डीएसटीओ, बैतालपुर के प्रभारी बीडीओ, तीन पुलिसकर्मियों सहित बुधवार को 16 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। ऐसे में संक्रमितों की संख्या बढ़कर अभी तक 703 पहुंच गई है। 275 लोग अब भी एक्टिव की श्रेणी में हैं। 421 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। डीएसटीओ के संक्रमित पाए जाने के बाद विकास भवन को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को तीन महिलाओं एवं 13 पुरुषों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 12808  लोगों के सैंपल मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें 11724 सैंपल की जांच हो चुकी है। इसमें 703 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 10471 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

संक्रमितों में एक व्यक्ति सिंधी मिल का निवासी था। उसकी तबीयत खराब हुई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घर वाले उसका दाह संस्कार कर दिए। दाह संस्कार में 30 से अधिक लोग शामिल थे। संक्रमित रिपोर्ट आने के बाद अब लोगों में भय पैदा हो गया है। इनका सैंपल लेने की तैयारी में स्वास्थ्य महकमा जुट गया है।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस से तीन सिपाहियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बरहज के आजाद नगर, कपरवार और बरहज नगर में तीन लोग संक्रमित पाए गए है। देवरिया विकास खंड के बैरिया चंदन एवं देवरिया खास में संक्रमित मिले है। पथरदेवा के पकहाबक्श में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। विशुनपुरा बाजार में भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें