गोरखपुर में हाथी का तांडव।
- फोटो : अमर उजाला।
बीमार नाती को हाथी का दर्शन कराने साथ ले गई थी कौशल्या
यज्ञ में शामिल होने के लिए कौशिल्या देवी अपने नाती कृष्णा के साथ गई थी। कृष्णा उनकी बेटी पूजा का बेटा था। वह पांच बच्चों की मां थी, जिसमें एक बेटी डाली की तीन मई 2023 को शादी तय है। कांती देवी पांच बेटे-बेटियों की मां थीं।बताया जा रहा है कि बेटा अक्सर बीमार रहता था, इसलिए नानी पूजा कराने के लिए कृष्णा को ले गई थी। नानी और नाती दोनों की जान चली गई।
खाली मैदान में ले जाकर काबू पाया गया
घटना के बाद बिदके हाथी को भीड़ से दूर खाली स्थान पर ले जाने के लिए महावत ने उसे राप्ती नदी पार करा कर ताल में पहुंचा दिया है। वहां कुछ देर तक हाथी को अकेले में रखकर शांत करने की कोशिश की जा रही है। वहीं वन विभाग की टीम भी उसे काबू करने में लगी रही काफी देर शाम तक काबू में पाया जा सका।
यज्ञ के दौरान निकले वाले कलश यात्रा में शामिल होने के लिए हाथी आया था। अचानक बिदक गया और तीन लोगों की जान गई है। हाथी को भीड़ से दूर करने के साथ ही वन विभाग की टीम को बुलाया गया। जिसने काबू कर लिया है। -एसपी नार्थ, मनोज कुमार अवस्थी
सीएम योगी ने जताया दुख
जगतबेला स्थित मोहम्मदपुर माफी गांव में हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और परिजनों को 5-5 लाख रुपये दिए जाने का निर्देश दिया।