आपातकालीन परिस्थितियों के लिए ट्रेनों में चेन पुलिंग सिस्टम लगा होता है। उसमें लटकी लोहे की जंजीर खीचते ही ट्रेन रुक जाती है, लेकिन 25 साल पहले यात्रियों की करतूतों से आजिज आकर पूर्वोत्तर रेलवे में 41 जोड़ी ट्रेनों में चेन पुलिंग सिस्टम ही हटा दी गईं।
दरअसल, छोटी दूरी की ट्रेनों में यात्री चेन पुलिंग ज्यादा करने लगे थे। हर स्टेशन पर ट्रेन रोक दी जाती थी। ट्रेनें जब देर से पहुंचने लगी तो मामला तत्कालीन महाप्रबंधक सोमनाथ पांडेय के पास पहुंचा।
उन्होंने ट्रेनों के समय पालन के लिए देर से चल रही 41 जोड़ी ट्रेनो में चेन पुलिंग सिस्टम ही हटवा दिया। रेलवे के जानकार बताते हैं कि 1996 स 2000 तक यह इन ट्रेनों में चेन पुलिंग नहीं हुई। हालांकि इसके बाद इस निर्णय को वापस ले लिया गया।